फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: एक दिन में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें, करीब 3900 लोगों ने तोड़ा दम

Fri, 08 Jan 2021 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

सात जनवरी तो जब अमेरिका की संसद कैपिटल बिल्डिंग में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हिंसक उत्पात मचा रहे थे, देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और गंभीर हो गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अमेरिका में सात जनवरी को सबसे ज्यादा रही, जब इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित करीब 3900 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें पिछले साल सात मई को हुई थीं, जब 2769 लोगों ने दम तोड़ा था। जानकारी के अनुसार अमेरिका के लगभग हर राज्य में संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है, इनमें कैलीफोर्निया सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

राज्य स्तरीय कोरोना वायरस डाटा की निगरानी करने वाले दि कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार सात जनवरी को अमेरिका में दो लाख 9822 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 17 लाख 71 हजार 730 जांच की गईं। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित एक लाख 6688 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते अभी तक तीन लाख 74 हजार 391 लोगों की मौत हो चुकी है और दो करोड़ 21 लाख 52 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील में कोरोना से मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार

दक्षिण अमेरिका से सबसे बड़े देश ब्राजील में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या शुक्रवार को दो लाख को पार कर गई। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत ब्राजील में हुई है। गौरतलब है कि ब्राजील में नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग रियो डि जेनेरियो के प्रसिद्ध आइपनेमा बीच पर जमा हुए थे।

अनेक देशों ने जहां दिसंबर के मध्य में वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए थे, वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के प्रशासन ने छुट्टियों के दौरान कोई पाबंदी लागू नहीं की। ब्राजील में संक्रमण से मौत के मामले दो लाख से अधिक होने के बाद बोल्सोनारो ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया चैनलों पर प्रसारण में कहा था कि उन्हें लोगों की मौत का दुख है लेकिन जीवन चलता रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें