फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in America: कोरोना से पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत, ट्रंप बोले- सबसे बुरा दौर बीत गया

Thu, 16 Apr 2020 09:22 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका में बीते 24 घंटे में करीब 2600 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर बुधवार को करीब 2,600 लोगों की मौत हो गई, जो किसी भी देश में इस संक्रामक रोग से एक दिन में मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन


अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही अमेरिका में मृतकों की की कुल संख्या 28,326 पहुंच गई है जो किसी भी देश के मुकाबले मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।

सबसे बुरे दौर से संभवत: निकल चुका है अमेरिका: ट्रंप
वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है और वह गुरुवार को अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह स्पष्ट है कि हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है। ट्रंप ने कहा, 'लड़ाई जारी है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हमने नए मामलों की अधिकतम संख्या को पार कर लिया है। इन उत्साहजनक घटनाक्रमों के कारण हम देश को फिर से खोलने की खातिर राज्यों के लिए दिशानिर्देश को अंतिम रूप देने के लिए बहुत मजबूत स्थिति में आ गए हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दिशानिर्देशों की घोषणा करने के वक्त इस पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें