फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की अदालत पर भड़का अमेरिका, पत्रकार डैनियल के कातिलों को बचाने पर नाराज

Fri, 03 Apr 2020 03:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा इंटरनेशनल डेस्क, नई दिल्ली, अमर उजाला
विज्ञापन
डैनियल पर्ल हत्या मामला
विज्ञापन

हाल ही में पाकिस्तान की एक अदालत की तरफ से ऐसा फैसला दिया गया है, जिससे अब अमेरिका नाराज हो गया है। ये पूरा मामला पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण और हत्या से जुड़ा है। पाकिस्तान की अदालत ने डैनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के दोषी अहमद उमर शेख की सजा को पलट दिया है। अमेरिकी हाउस प्रतिनिधि की विदेशी मामलों की समिति ने इसकी कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष एलियट एंगल ने इस फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान के इस रवैये से अमेरिका चिंतित है। इस मामले पर एलिस वेल्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों की सजा को पलटा जाना आतंकवाद के पीड़ितों के साथ अन्याय है। एलिस वेल्स अमेरिकी विदेश विभाग के ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स की प्रमुख उप सहायक सचिव हैं। 

बता दें कि अहमद उमर शेख ब्रिटेन में जन्मा था। इसे साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या के मामले के पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने सजा सुनाई थी। हालांकि, अब इस फैसले को सिंध हाई कोर्ट ने पलट दिया है।
विज्ञापन


डैनियल पर्ल की हत्या के मामले में अहमद उमर शेख के साथ तीन अन्य को दोषी ठहराया गया था। साल 2002 में डैनियल की हत्या के मामले में मास्टरमाइंड शेख को हत्या की सजा सुनाई गई थी। अल जजीरा के रिपोर्ट के मुताबिक डैनियल हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे तीन अन्य दोषियों को सिंध उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया।  

दरअसल, 11 सितंबर 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका पर हमले के बाद डैनियल पर्ल कराची में सशस्त्र समूहों की जांच कर रहे थे। इसके बाद जनवरी 2002 में उनका अपहरण कर लिया गया। इसके कुछ हफ्तों बाद उनकी हत्या का वीडियो सामने आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें