फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना वायरस से हुई दोगुनी मौतें, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन और स्पेन में मचा हाहाकार

Fri, 03 Apr 2020 03:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 10  हो गई है। ऐसे में एक हफ्ते के अंदर दुनिया भर में दोगुनी मौतें हुई हैं। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, एक हफ्ते में कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन


इटली, स्पेन और अमेरिका हुए त्रस्त

इटली और स्पेन जैसे देशों में तो मौतों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। वहीं, दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। अमेरिका में 245,193 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हैं। वहीं, यहां 6,088 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच, पेंटागन ने 1 लाख बॉडी बैग का ऑर्डर दिया है। यह खबर इसलिए भी परेशानी बढ़ा रही है, क्योंकि यहां वायरस से निपटने वाली टीम के लीडर डॉ. फॉसी ने हाल ही में अमेरिका में 2.5 लाख मौतों का अनुमान लगाया है। अमेरिका में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर न्यूयॉर्क शहर में बरसाया है। न्यूयॉर्क में अब तक 1139 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां 47 हजार से भी ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं।

खौफ के साये में ब्रिटेन 

ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन हजार पार कर गई है। वहीं, 33,718 लोगों में इसके पॉजिटिव केस मिले हैं। हालत कितने भयानक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन ने गाइडलाइन जारी कर कहा है कि जिन लोगों के बचने की उम्मीद कम है, उन्हें वेंटिलेटर पर न रखा जाए। इसके अलावा सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्टिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अमिरेका में हाहाकार

अमेरिका को कोराना वायरस का नया सेंटर कहा जा रहा है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के यहां मामले सामने आए हैं। अमेरिका के जिन 10 राज्यों में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर टूटा है उनमें, 
न्यूयॉर्क 

  • कुल मामले- 84,046   
  • मौतें- 2,220

न्यू जर्सी 

  • कुल मामले- 22,255   
  • मौतें- 355

कैलिफोर्निया 

  • कुल मामले- 9,907   
  • मौतें- 216

मिशीगन 

  • कुल मामले- 9,315   
  • मौतें- 335

फ्लोरिडा 

  • कुल मामले- 7,773   
  • मौतें- 101

मैसाचुसेट्स 

  • कुल मामले- 7,738   
  • मौतें- 122

इलिनोइस 

  • कुल मामले- 6,980   
  • मौतें- 146

ल्यूसियाना 

  • कुल मामले- 6,424   
  • मौतें- 273

पेंसिलवेनिया 

  • कुल मामले- 6,063   
  • मौतें- 74

वॉशिंगटन 

  • कुल मामले- 5,984   
  • मौतें- 254
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें