फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puerto Rico Gender Choice: अमेरिकी अदालत का फैसला, जन्म प्रमाण पत्र पर अब तीसरे लिंग के रूप में 'X' लिख सकेंगे

Tue, 03 Jun 2025 04:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सहन जुआन

सार

प्योर्टो रिको की सुप्रीम कोर्ट ने नॉन-बाइनरी और जेंडर नॉन-कनफॉर्मिंग लोगों को जन्म प्रमाणपत्र में एक्स जेंडर चुनने की अनुमति दी। इस फैसले के बाद प्योर्टो रिको की LGBTQ+ समुदाय के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं LGBTQ+ फेडरेशन ने इस फैसले को ऐतिहासिक भी बताया, जबकि दूसरी ओर गवर्नर ने कहा कि वह न्याय विभाग से सलाह लेंगी।
विज्ञापन
कोर्च का फैसला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्योर्टो रिको की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को LGBTQ+ समुदाय को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया। ये फैसला LGBTQ+ समुदाय की पहचान के संदर्भ में था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अब नॉन-बाइनरी (जो खुद को पुरुष या महिला नहीं मानते) और जेंडर नॉन-कनफॉर्मिंग लोग अपने जन्म प्रमाणपत्र में जेंडर के रूप में एक्स (X) का विकल्प चुन सकते हैं। बता दें कि यह फैसला उन छह नॉन-बाइनरी लोगों की तरफ से दायर याचिका के बाद आया है, जिन्होंने राज्यपाल, स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

समुदाय के अध्यक्ष ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

विज्ञापन

प्योर्टो रिको LGBTQ+ फेडरेशन के अध्यक्ष पेड्रो जूलियो सेरानो ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। साथ ही कहा कि यह समानता को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं, राज्य की गवर्नर जेनिफर गोंजालेज कोलोन ने कहा कि वह इस फैसले पर न्याय विभाग से सलाह ले रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2017 में अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने भी प्योर्टो रिको सरकार को आदेश दिया था कि ट्रांसजेंडर लोग अपने जन्म प्रमाणपत्र में जेंडर बदल सकें। अब इस नए फैसले से नॉन-बाइनरी लोगों को भी यह अधिकार मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें