फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump West Asia Policy: इराक में पूर्व PM अल-मलिकी की सियासी वापसी? ट्रंप ने ईरान का जिक्र कर क्यों दी चेतावनी

Wed, 28 Jan 2026 07:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

US Prez Trump West Asia Policy: पश्चिम एशिया में अमेरिका की नीतियां कैसी रहेंगी? क्या राष्ट्रपति ट्रंप किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं? क्या अमेरिका पश्चिम एशियाई देशों में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहता है? ऐसे तमाम सवाल इसलिए कौंध रहे हैं क्योंकि ट्रंप ने इराक में पूर्व प्रधानमंत्री अल-मलिकी की राजनीतिक वापसी से जुड़े सवाल पर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने ईरान का जिक्र कर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
पश्चिम एशिया को लेकर अपनी नीतियों को लेकर कटघरे में हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक में पूर्व प्रधानमंत्री अल-मलिकी की सियासी वापसी की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर चौंकाने वाला जवाब दिया है। ट्रंप ने ईरान का जिक्र कर चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान के बढ़ते प्रभाव की चिंताओं के बीच पूर्व पीएम अल-मलिकी को इराक की सत्ता में वापस लाने के प्रयासों के खिलाफ आगाह किया। ट्रंप ने कहा, अगर उसके पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी सत्ता में वापस आते हैं, तो अमेरिका अब उस देश का समर्थन नहीं करेगा। अल-मलिकी के विरोध का एलान करते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ट्रंप ने दोबारा राष्ट्रपति पद की दावेदारी के दिए संकेत, आयोवा रैली में दिया बड़ा बयान; 2020 चुनाव धांधली के आरोप दोहराए
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Pakistan: अदियाला जेल में बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं इमरान खान, पीटीआई बोली- इलाज मिले और परिजनों से मिलने दें
विज्ञापन


ट्रंप अपनी नीतियों के कारण कटघरे में हैं
पश्चिम एशिया के हालात बीते लगभग दो वर्षों से चिंताजनक हैं। अक्तूबर, 2023 में हुए हमास के लड़ाकों के नृशंस हमले के बाद से इस्राइली सेना गाजा में लगातार हमले कर रही है। विगत 27 महीने में अब तक 71,600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। लाखों लोग हताहत हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास और इस्राइल के बीच हो रहे टकराव के बीच गाजा में पुनर्वास और ईरान में सैन्य कार्रवाई को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं। ऐसे में इराक को लेकर उनका हालिया बयान राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें