फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Polls Result: 'अमेरिका में स्वर्णिम काल लेकर आएंगे', राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बीच ट्रंप का पहला संबोधन

Wed, 06 Nov 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पल इस देश को फिर से मजबूत करने में मदद करेंगे। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच कन्वेंशन सेंटर में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि 'मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा और अमेरिका में स्वर्णिम काल लेकर आएंगे।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। जीत के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका की जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह जीत अविश्वसनीय और ऐतिहासिक है। हम अमेरिका की भलाई के लिए काम करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पल इस देश को फिर से मजबूत करने में मदद करेंगे। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच कन्वेंशन सेंटर में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि 'मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा और अमेरिका में स्वर्णिम काल लेकर आएंगे।'

विज्ञापन


ट्रंप ने समर्थकों को कहा शुक्रिया
ट्रंप ने फ्लोरिडा में समर्थकों से कहा कि 'मैं आपका 47वां राष्ट्रपति हूं। ऐसी राजनीतिक जीत पहले कभी नहीं देखी गई।' भारी जीत की कगार पर खड़े रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया और इसे अमेरिकी लोगों की शानदार जीत बताया। दरअसल, 78 वर्षीय ट्रंप को फिलहाल 267 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिलने की जानकारी है। यह 270 के जादुई आंकड़े से तीन कम है। वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 214 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों के साथ पीछे चल रही हैं। 

ट्रंप बोले- हमने इतिहास रच दिया
ट्रंप ने कहा कि 'हम अपने देश को ठीक करने, अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए काम करेंगे। हमने आज इतिहास रच दिया है। हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है। मैं अमेरिकी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपनी हर सांस के साथ आपके और आपके परिवार के लिए लड़ूंगा।' ट्रंप ने कहा कि 'यह एक ऐसा आंदोलन था, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा। सच कहूं तो मेरा मानना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन था। इस देश में और शायद इससे परे भी ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ। अब यह एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है, क्योंकि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं। हमारे पास एक ऐसा देश है, जिसे मदद की जरूरत है। यह ऐतिहासिक है। इसका कारण सिर्फ यही है कि हमने उन बाधाओं को पार किया, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।'
विज्ञापन


ट्रंप ने एलन मस्क का भी दिया धन्यवाद
ट्रंप ने अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही चुनाव में उनके लिए काम करने वालों की मेहनत का भी जिक्र किया। इस बीच उन्होंने अरबपति कारोबारी एलन मस्क का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि वह एलन मस्क से प्यार करते है और उनके समर्थन के लिए आभार जताते हैं। ट्रंप ने मस्क की संचार व्यवस्था स्टारलिंक का जिक्र किया और नॉर्थ कैरोलाइना में बाढ़ प्रभावितों की मदद से जुड़ा किस्सा सुनाया। ट्रंप ने कहा कि मस्क की वजह से ही नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली।

ट्रंप ने संबोधन के दौरान अपने वादों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि 'आपको बेहतर नौकरियां मिलेंगी। अवैध आव्रजन बंद होगा। हम टैक्स घटाएंगे, क्योंकि हमारे पास जो है, वह चीन के पास भी नहीं है।' ट्रंप ने कहा कि 'यह वह पल है, जब अमेरिकी अपने देश का नियंत्रण फिर अपने हाथ में लेंगे। ट्रंप ने इसके बाद रॉबर्ट एफ. कैनेडी का भी शुक्रिया किया और कहा कि वह मेक अमेरिका हेल्दी अगेन (अमेरिका को फिर स्वस्थ बनाने) का जिम्मा संभालेंगे।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें