फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'जब एक मुक्केबाज हारता है तो....', ट्रंप ने हैरिस के साथ एक और प्रेसिडेंशियल डिबेट से किया इनकार

Fri, 13 Sep 2024 06:31 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि डिबेट में आप्रवासन और महंगाई जैसे मुद्दों पर पहले ही विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश को तबाह कर दिया है।  
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वे उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ एक और प्रेसिडेंशियल डिबेट में भाग नहीं लेंगे। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने मंगलवार की रात हुई डिबेट जीत ली है, भले ही सर्वेक्षण इसके विपरीत नतीजे दिखा रहे हैं। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी और हेरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन

 
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "जब एक पेशेवर मुक्केबाज हारता है, तो वह हमेशा कहता है कि मैं फिर से मैच चाहता हूं। सर्वेक्षण यह स्पष्ट दिखाते हैं कि मैंने कमला हैरिस के खिलाफ डिबेट जीती और उन्होंने तुरंत दूसरी डिबेट की मांग की।"  

पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि डिबेट में आप्रवासन और महंगाई जैसे मुद्दों पर पहले ही विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश को तबाह कर दिया है और इस बारे में पहले ही डिबेट में बात हो चुकी है। 
विज्ञापन


तीसरी कोई डिबेट नहीं होगी: डोनाल्ड ट्रंप 
ट्रंप ने आरोप लगाया कि हैरिस ने फॉक्स न्यूज की डिबेट में भाग नहीं लिया और एनबीसी व सीबीएस की डिबेट से भी इनकार किया। उन्होंने कहा, "पिछले चार वर्षों में क्या किया, कमला को उस पर बात करनी चाहिए। कोई तीसरी डिबेट नहीं होगी।"



पांच नवंबर को होंगे राष्ट्रपति चुनाव
हैरिस और ट्रंप इस साल की शुरुआत में अपनी-अपनी पार्टियों से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नामांकित हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होना है। ट्रंप और हैरिस की पहली डिबेट इस हफ्ते मंगलवार को हुई, जो हैरिस के डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने के बाद उनकी पहली डिबेट थी। यह डिबेट एबीसी न्यूज द्वारा आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें