फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बराक और मिशेल ओबामा ने किया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कमला हैरिस का समर्थन; कहा- आप पर गर्व है

Fri, 26 Jul 2024 03:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने शुक्रवार को कमला हैरिस की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया। लगभग एक मिनट लंबे वीडियो में दोनों ने कमला हैरिस के बीच एक निजी फोन कॉल का भी जिक्र किया। ओबामा ने हैरिस से कहा कि मैंने और मिशेल ने आपको यह बताने के लिए फोन किया कि हम आपका समर्थन करने, आपको इस चुनाव में जीत दिलाने और ओवल ऑफिस में लाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पूर्व प्रथम महिला ने हैरिस से कहा कि मुझे आप पर गर्व है। यह ऐतिहासिक होने जा रहा है।
विज्ञापन



फोन पर बात करते हुए हैरिस ने समर्थन और उनकी लंबी दोस्ती के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप दोनों का धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हम इसके साथ कुछ बेहतर करने जा रहे हैं। चुनाव अभियान में लगी टीम ने कहा कि यह वाकई की गई कॉल थी। यह कोई पहले निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। दरअसल,  राष्ट्रपति जो बाइडन के रेस से बाहर होने के एक सप्ताह से भी कम समय में हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता से चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। इससे रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ उनकी चुनौती मजबूत होगी। ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे और वे डेमोक्रेटिक पार्टी में सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें