Nikki Haley Slams Donald Trump. (File Photo)
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने एक बार फिर जीओपी प्रमुख उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। उनका कहना है कि ट्रंप रूस के राष्ट्रपति के पक्ष में हैं। ट्रंप के बयान रूसी राष्ट्रपति को प्रोत्हासित करते हैं। गौरतलब है कि हैली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।
ट्रंप की टिप्पणियां रूस को करती है प्रोत्साहित
अमेरिका के एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा हैली ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनकी अमेरिका से दोस्ती हो सके। यह असल में आश्चर्यजनक है कि ट्रंप की टिप्पणियां पुतिन को नाटो पर आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। ऐसा लगता है कि ट्रंप पुतिन के साथ हैं और सोचते हैं कि अच्छा है कि पुतिन ने उनके एक राजनीतिक विद्रोही को मार डाला या तो फिर पुतिन को लगता है कि यह सब कोई बड़ी बात नहीं है। यह असल में चिंताजनक है।
ट्रंप ने पुतिन पर साधा था निशाना
पिछले सप्ताह दक्षिण कैरोलिना में ट्रंप ने कहा था कि हम अमेरिकी लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि पुतिन हमारे दोस्त नहीं हैं। पुतिन अच्छे व्यक्ति नहीं हैं। पुतिन के साथ हम नहीं आ सकते। पुतिन वह व्यक्ति नहीं है, जिससे हम दोस्ती करना चाहते हैं। ट्रंप की बातों ने पुतिन को और सशक्त बना दिया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बाइडन फेल
हैली ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में बात करना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि यूरोप में युद्ध है। मध्यपूर्व में युद्ध है। उत्तर कोरिया बैलिस्टिक परीक्षण कर रहा है। कोरियन मिसाइल अमेरिका तक मार रखने की क्षमता रखती है। ईरान हमारे सैनिकों को मार रहा है। रूस हमारे उपग्रहों को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा है। हम अमेरिका की सुरक्षा के लिए गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं। हैली का आरोप है कि अमेरिका अन्य देशों से अलग-थलग पड़ गया है। हम इस बारे में बात नहीं करते। बाइडन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर विफल रहे। अफगानिस्तान से सेना बुलाने के बाद हमारे दुश्मनों का हौसला बढ़ गया। रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रूस ने बाल्टिक के पास सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। रूस अगले युद्ध की ओर बढ़ रहा है।