फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election 2020: कमला हैरिस और हिलेरी ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा-कभी हंसते नहीं देखा

Wed, 16 Sep 2020 03:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Kamala Harris and Hillary Clinton - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस ने 2016 में पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी रही हिलेरी क्लिंटन के साथ एक कार्यक्रम में 60 लाख डॉलर जुटाए। इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति का यह कहकर मजाक भी उड़ाया कि उन्होंने ट्रंप को कभी हंसते हुए नहीं देखा।

विज्ञापन


चंदा चुटाने के लिए हुए इस डिजिटल कार्यक्रम में क्लिंटन ने कहा, मैंने ट्रंप को कभी अपना मजाक बनाते नहीं देखा। निश्चित ही उनके बाल बनाने के तरीके पर नहीं, लेकिन उनमें हास्यबोध है ही नहीं। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि ट्रंप लोगों को गिराना पसंद करते हैं न कि उठाना। कमला हैरिस ने भी ट्रंप के व्यक्तित्व पर कहा, मैं आप से पूरी तरह से सहमत हूं, हिलेरी।

हैरिस ने कहा, उनके बारे में कुछ भी आनंददायक नहीं है। उनके बारे में ऐसा कुछ नहीं है जो आनंद देता हो। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में शर्म की बात है। सब लोगों की जिंदगियों में ऐसा कुछ होता है जो उन्हें वास्तविक तौर पर मुस्कुराने की ताकत देता है। क्लिंटन ने कहा कि इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों से 60 लाख डॉलर से अधिक राशि जुटाई गई है। कार्यक्रम की मेजबानी अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, कॉमेडियन माया खबीरा रूडोल्फ और एमी पोहलर ने की।
विज्ञापन

 
उपराष्ट्रपति प्रत्याशी चुनने पर मां याद आईं
भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने कहा कि जब पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की पेशकश की तो उन्हें तत्काल अपनी मां की याद आई। उनकी मां श्यामला गोपालन 1957 में स्नातक पूरा करने के बाद उच्च अध्ययन के लिए भारत से अमेरिका आई थीं। हैरिस ने कई साक्षात्कारों में कहा है कि वे कैंसर विशेषज्ञ अपनी मां से बहुत प्रभावित हैं।
 
पर्यावरण समझने वाले राष्ट्रपति की जरूरत
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो विज्ञान का सम्मान करता हो और जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान को समझता हो। बिडेन ने पश्चिमी अमेरिका के जंगल में लगी आग की जिम्मेदारी लेने से डर रहे ट्रंप पर यह हमला किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें