दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी अपने पहले उपन्यास बर्न्ट शुगर के लिए 2020 बुकर पुरस्कार के लिए चुने गए छह लेखकों में शामिल हैं। चयन मंडल ने लेखकों की संक्षिप्त सूची तैयार करने के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड में अक्टूबर 2019 से प्रकाशित 162 उपन्यासों का आकलन किया।
50 हजार पाउंड वाले पुरस्कार के लिए नवंबर में घोषणा की जाएगी। पिछले साल भारत में उनकी किताब गर्ल इन व्हाइट कॉटन का विमोचन हुआ और ब्रिटेन में जुलाई में बर्न्ट शुगर के तौर पर इसका विमोचन किया गया था।