फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय नारे, 'अपना नेता कैसा हो, जो बाइडेन जैसा हो', पिछली बार हिट था ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’

Sat, 01 Aug 2020 01:38 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडेन - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव के दौरान भारतीय मूल के वोटर्स को लुभाने के लिए राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के समर्थकों ने हिंदी समेत 14 भाषाओं में प्रचार अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


उनकी टीम ने ‘अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बाइडेन जैसा हो’ नारा भी बनाया है। यह भारत के लोकप्रिय चुनावी नारे की तर्ज पर बनाया गया है। इसके अलावा पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उर्दू, कन्नड़ समेत 14 भाषाओं में कई नारे तैयार किए गए हैं। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव तीन नवंबर को होने हैं।

दरअसल, 2016 में ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ की तर्ज पर ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ काफी सफल रहा था। लिहाजा बाइडेन के लिए भी ऐसा ही नारा बनाया गया।

ट्रंप पलटे, कहा- चुनाव टालना नहीं, फर्जी वोटों से बचना चाहते हैं
राष्ट्रपति ट्रंप चुनाव टालने की बात पर पलट गए हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी का समर्थन नहीं मिला। इसके बाद ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा है कि वे चुनाव टालना नहीं चाहते, बल्कि, फर्जी वोटों से बचना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें