फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US presidential election 2020: 52 लाख अमेरिकी नहीं डाल सकेंगे वोट, गंभीर अपराधियों से जुड़ा है मामला

Fri, 16 Oct 2020 01:05 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन

सार

  • गंभीर अपराधियों से जुड़ा मामला
  • कुछ जेल में बंद तो कुछ का बहाल नहीं हुआ मताधिकार
  • अधिकांश अपराधी अश्वेत, डेमोक्रेट को नुकसान के आसार
विज्ञापन
US Election 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 52 लाख अमेरिकी वोट नहीं डाल पाएंगे। बताया जा रहा है कि ये लोग गंभीर अपराधी हैं, जिनमें से एक चौथाई जेल में बंद हैं तो 10 फीसदी पैरोल पर हैं। वहीं, 43 फीसदी अपराधी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी उनका वोट डालने का अधिकार बहाल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इन अपराधियों में बड़ी तादाद अश्वेतों की है, जो दक्षिण अमेरिका में डेमोक्रेट का मजबूत आधार हैं। लिहाजा, पार्टी को इन लोगों के मताधिकार से वंचित रहने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अपराध के कारण मताधिकार छिनने की दर अश्वेतों में चार गुना ज्यादा है।


आलम यह है कि अल्बामा, फ्लोरिडा और केंटुकी समेत सात राज्यों में तो हर सात में से एक अश्वेत वोट डालने से वंचित रहेगा। हालांकि मताधिकार गंवाने वाले लोगों की इतनी बड़ी तादाद देखते हुए कई राज्यों ने नियमों में संशोधन किए हैं। इसके चलते 2016 के मुकाबले इन लोगों का आंकड़ा 15 फीसदी कम हुआ है। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में 62 लाख गंभीर अपराधियों के वोट डालने पर रोक लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें