फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ‘बीजिंग व्यापारियों को बना रहा कठपुतली’, मस्क की चीन यात्रा पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Thu, 01 Jun 2023 02:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क चीन यात्रा पर गए हुए हैं। वहां उन्होंने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने चीन की खुलकर तारीफ की। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हुए हैं। इससे अमेरिका में हलचल मच गई है। अमेरिका के एक नेता का कहना है कि चीन अमेरिका के व्यापारियों को कठपुतली की तरह अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। यह चिंता का विषय है कि एलन मस्क चीन गए।  

विज्ञापन


टेस्ला के सीईओ की तीन साल में चीन की पहली यात्रा है। चीन यात्रा के दौरान मस्क ने वहां के मंत्रियों के साथ चर्चा की। बीजिंग में की गई एलन मस्क की टिप्पणियों पर रिपब्लिकन नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने चिंता जाहिर की है। रामास्वामी ने दावा किया कि चीन अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख अमेरिकी व्यापारियों को कठपुतली के रूप में इस्तेमाल कर रहा।

एलन मस्क ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान घोषणा की थी कि वह देश में अपने कारोबार का विस्तार करेंगे। मस्क ने बुधवार को चीन की खुलकर तारीफ की है। 

 

 

गौरतलब है, अरबपति एलन मस्क ने चीन से अमेरिका के अलग होने की बात पर अपनी असहमति जताई थी। यह बात उन्होंने चीन के विदेश मंत्री किन गैंग के साथ अपनी बैठक कही थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों देशों के हित आपस में जुड़े हुए हैं। इन सारे बयानों पर रामास्वामी ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह एक चिंता का विषय है कि एलन मस्क ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की। साथ ही डिकपलिंग (अमेरिका का चीन से अलग व्यापार बढ़ाने ) का विरोध किया और अमेरिका और कम्युनिस्ट चीन को जुड़ा हुआ बताया। चीन में टेस्ला के वीपी ने वीबो पर उस बयान को दोबारा पोस्ट भी किया। यह बयान चीन में शेयर किया गया और आश्चर्च रूप से अमेरिका में बयान जारी नहीं किया गया है।

रिपब्लिकन नेता ने यह भी कहा है कि अमेरिका के प्रमुख व्यवसायी चीन के एजेंडे को पूरा कर रहे हैं। वह चीन का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अमेरिका को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो चीन की कठपुतली न हो। हालांकि, वर्तमान सरकार भी इसी समस्या का एक उदाहरण हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें