फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: हवाई यात्रा से पहले यात्रियों का वजन चेक करवा रही एयरलाइन, पायलटों को होगा फायदा, जानें कैसे

Thu, 01 Jun 2023 02:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

विभाग का कहना है कि यात्रियों के वजन के लिए एयरलाइंस के पास कई विकल्प होते हैं। पहला विकल्प तो यही है कि समय-समय पर यात्रियों का वजन किया जाए, जैसा फिलहाल किया जा रहा है। इसके अलावा एक विकल्प है कि विभाग द्वारा जारी मानक वजन को लागू किया जाए।
विज्ञापन
airlines - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड एयरलाइन एक अनोखा प्रयोग कर रहा है। यहां हवाई यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों के वजन की जांच की जांच की जा रही है। एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि पायलट की सहूलियत के लिए सर्वे किया जा रहा है। 

हर चीजों का किया जाता है वजन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय एयरलाइन का कहना है कि एक महीने के सर्वे के दौरान वह 10 हजार यात्रियों का वजन करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वजन की जानकारी होने के बाद पायलट टेक ऑफ और लैंडिंग के समय बेहतर ढंग से संतुलन बना सकता है। हालांकि, गोपनीयता बनाए रखने के लिए वजन किसी और को नहीं दिखेगा। वजन के आंकड़े से एयरलाइन कर्मचारी भी अनभिज्ञ रहेंगे। एयरलाइन के वजन अधिकारी एलिस्टेयर जेम्स ने कहा कि हम विमान में जाने वाली हर चीजों का वजन करते हैं, फिर चाहे वह कार्गो हो, खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ हो या फिर प्लेन में साथ ले जाने वाले सामान का वजन, प्लेन के अंदर हर चीजों का वजन किया जाता है। यात्रियों, कर्मचारियों और बैग्स के वजन के लिए हम औसत वजन का इस्तेमाल करते हैं, जो इस सर्वे के बाद हमें पता चलता है। नागरिक उड्डयन विभाग का कहना है कि जानकारी के लिए संख्याओं की जरूरत होती है। 

यात्रियों के वजन के लिए कई विकल्प हैं
विभाग का कहना है कि यात्रियों के वजन के लिए एयरलाइंस के पास कई विकल्प होते हैं। पहला विकल्प तो यही है कि समय-समय पर यात्रियों का वजन किया जाए, जैसा फिलहाल किया जा रहा है। इसके अलावा एक विकल्प है कि विभाग द्वारा जारी मानक वजन को लागू किया जाए। फिलहाल, 13 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 86 किलो मानक वजन तय किया, जिसमें सामान का वजन भी शामिल है। विभाग ने 2004 में वजन के आंकड़े को 77 किलो से बढ़ाकर 86 किलो मानक वजन तय किया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उनके देशवासियों का वजन बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण में एक व्यस्क के मोटापे की दर 34 प्रतिशत है। जबकि, बालकों में मोटापे की दर 13 प्रतिशत कर दी गई है, जो एक साल पहले तक 10 प्रतिशत थी।

वजन करने के लिए डरने की आवश्यकता नहीं है

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के एयरलाइन का कहना है कि घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों का वजन कुछ साल पहले किया गया था। जेम्स का कहना है कि वजन करवाने में यात्रियों को डरना नहीं चाहिए। यह बेहद आसान और स्वैच्छिक है। वजन कराने के बाद आप सफल टेक ऑफ और लैंडिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिकारी का कहना है कि सर्वे इस सप्ताह शुरू हुआ था, जो जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें