फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन मामले में आरोप लगाने वाले 'व्हिसल ब्लोअर' से मिलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Mon, 30 Sep 2019 11:48 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले 'व्हिसल ब्लोअर' से मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी की तरह, मैं भी मुझ पर आरोप लगाने वाले से मिलने का हकदार हूं। विशेषकर तब, जब यह आरोप लगाने वाला एक तथाकथित 'व्हिसलब्लोअर' है।

विज्ञापन


25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रंप की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू की गई।

इस 'व्हिसल ब्लोअर' ने इस बातचीत के आधार पर अगस्त में ट्रंप के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि वह अमेरिकी चुनाव में अपने फायदे के लिए विदेशी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बातचीत में ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 2020 राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बेटे हंटर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच करने की अपील की थी।

मुझे भी आरोपी से मिलने का अधिकार

ट्रंप ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि हर अमेरिकी की तरह, मैं भी मुझ पर आरोप लगाने वाले से मिलने का हकदार हूं। विशेषकर तब, जब यह आरोप लगाने वाला एक तथाकथित 'व्हिसल ब्लोअर' है, जिसने विदेशी प्रतिनिधि से हुई बातचीत को पूरी तरह से गलत और कपटपूर्ण तरीके से पेश किया। 

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे एडम शिफ पर भी कांग्रेस के समक्ष झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिफ ने इस बेबाकी से महान चैंबर में झूठ बोला, जैसे कभी किसी ने नहीं बोला होगा।

उन्होंने कहा कि शिफ ने बेकार की बातें पढ़ीं और लिखीं, और फिर कहा कि यह अमेरिका के राष्ट्रपति का कहना है। मैं चाहता हूं कि धोखाधड़ी तथा देशद्रोह के मामले में शिफ से उच्च स्तर की पूछताछ की जाए।

विज्ञापन

सहयोगी बोले- राष्ट्रपति सच्चे 'व्हिसल ब्लोअर'

ट्रंप के सहयोगियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाने के डेमोक्रेट के फैसले पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति को एक सच्चा 'व्हिसल ब्लोअर' बताया है। ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति 'व्हिसल ब्लोअर' हैं। मिलर ने कहा कि यूक्रेन में एक भ्रष्टाचार घोटाले की तह तक जाना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें