फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे': मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप?, ईरान को दी खौफनाक धमकी

Sun, 05 Apr 2026 06:05 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।

सार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच,अमेरिका ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को सख्त चेतावनी दी और उसके ऊर्जा संयंत्रों व पुलों पर हमलों की चेतावनी दी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है, तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले कर सकता है और उसे नरक जैसा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, मंगलवार को ईरान में एक ही दिन में ऊर्जा संयंत्र दिवस और पुल दिवस मनाया जाएगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। जलडमरूमध्य खोल दें, पागलों, वरना नरक में जाओगे- देखते रहिए। अल्लाह से प्रार्थना करिए। 



'अमेरिका ने ईरान से पायलट को बचाया'
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा, अमेरिकी सेना ने ईरान की पहाड़ियों के अंदर गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ-15 क्रू मेंबर/अफसर को बचाया। राष्ट्रपति ने बताया कि ईरानी सेना बड़ी संख्या में उन्हें खोज रही थी और करीब आ रही थी।

ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह पायलट एक बहुत ही सम्मानित कर्नल हैं और इस तरह के अभियान बहुत कम ही किए जाते हैं, क्योंकि यह सैनिकों और उपकरणों के लिए बेहद खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि पहला अभियान दिन के उजाले में हुआ, जिसमें सात घंटे ईरान के अंदर बिताए गए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सभी सैनिकों की बहादुरी और कौशल की प्रशंसा की और सोमवार को व्हाइट हाउस में सैन्य अधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा, भगवान हमारे महान सैन्य योद्धाओं को आशीर्वाद दें। 

ट्रंप की धमकियों पर ईरान ने दी सख्त प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति की ताजा धमकियों पर ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर घलीबाफ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आपके ( लापरवाह कदमों से अमेरिका के हर परिवार को जीते-जी नरक जैसी स्थिति में धकेल रहे हैं और हमारा पूरा क्षेत्र जल उठेगा, क्योंकि आप (इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा,भूल मत जाइए- आप युद्ध अपराध करके कुछ भी हासिल नहीं करेंगे। असली समाधान केवल ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करने और इस खतरनाक खेल को खत्म करने में है। 

संयुक्त राष्ट्र में ईरान का नोटिस
तेहरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि ट्रंप की धमकियां नागरिकों को डराने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा, यह सीधे और सार्वजनिक तौर पर नागरिकों को डराने और युद्ध अपराध करने की मंशा दिखाता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को तुरंत कदम उठाने होंगे। कल बहुत देर हो जाएगी। इससे कुछ घंटे पहले ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान नरक में जीएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें