फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यौन तस्करी की आरोपी के लिए कहा, मैं उनके भले की कामना करता हूं

Wed, 22 Jul 2020 02:02 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन तस्करी की आरोपी घिसलाइने मैक्सवेल के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि वह उसके भले की कामना करते हैं। मैक्सवेल पर यौन तस्करी के आरोपी एवं बाल वेश्यावृत्ति के दोषी जेफ्री एप्स्टीन की साथी होने का आरोप है। एप्स्टीन की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


ट्रंप ने एक संवाददाता सम्मेलन में मैक्सवेल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ‘‘सच कहूं, तो मैं उनके भले की कामना करता हूं।’’ मैक्सवेल (58) सलाखों के पीछे है और अदालत ने उसे पिछले सप्ताह जमानत देने से इनकार कर दिया था।

एप्स्टीन ने यौन तस्करी के आरोप लगाए जाने के कई सप्ताह बाद जेल में आत्महत्या कर ली थी। ट्रंप ने मैक्सवेल के बारे में कहा कि ‘‘मैं, पिछले कुछ साल में उससे कई बार मिला था। मैं पाम बीच में रहता था और शायद वे भी पाम बीच में ही रहते थे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें