फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, यूएफओ के अस्तित्व में कोई विश्वास नहीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 16 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह यूएफओ (उड़ने वाली अज्ञात वस्तु) के अस्तित्व में कोई विश्वास नहीं करते हैं। नौसेना के पायलटों द्वारा यूएफओ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद भी ट्रंप ने इनके अस्तित्व के लिए संदेह होने की बात स्वीकार की है।



अमेरिकी टेलीविजन पर एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से होस्ट जियॉर्ज स्टेफोनोपोलस ने पूछा- "बीते कुछ हफ्तों से हम एक के बाद एक रिपोर्ट पढ़ रहे हैं कि नेवी पायलटों ने कई यूएफओ देखे हैं। क्या आपको उस बारे में संक्षिप्त से पता है? आपने उससे क्या समझा?"


इसपर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसमें विश्वास नहीं है कि यूएफओ को देखने के बारे में लोग क्या कह रहे हैं। ट्रंप ने जवाब में कहा, "मैं चाहता हूं कि जो भी वो सोचते हैं, सोचें। मैंने इस पर एक बहुत ही संक्षिप्त बैठक की। लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होंने यूएफओ को देखा है। क्या मैं इसपर विश्वास करूं? बिलकुल नहीं।"


जब ट्रंप से सवाल पूछा गया कि अगर वह अलौकिक जीवन के सबूतों के बारे में जानके हों? इसपर ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि ये हमारे महान पायलटों को पता होगा। और उनमें से कुछ चीजों को अतीत से थोड़ा अलग दिखाते हैं। हम देख रहे हैं, और आप पहले होंगे जिन्हें पता होगा।"


न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, नेवी स्ट्राइक पायलटों ने 30 हजार फीट ऊपर हाइपरसोनिक गति से अजीब वस्तुओं को देखा था। इसके अलावा, उन वस्तुओं में कोई इंजन या कोई निकासी धुंआ भी नहीं दिख रहा था।


इस मामले के बाद, नेवी ने हाल ही में एक नया प्रोटोकॉल पेश किया है, जिसके तहत पायलटों को गाइडलाइन के तहत अज्ञात विमान को देखने के बारे में कैसे रिपोर्ट किया जाए, ये बताया गया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next