फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने होली की शुभकामनाएं दीं, एक्स पर पोस्ट किया बधाई संदेश

Tue, 26 Mar 2024 12:26 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन ने कहा, दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और जीवंत रंगों के साथ वसंत के आगमन और होली का जश्न मना रहे हैं। जिल बाइडन और मैं आज के रंगों के त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों की खुशी की कामना करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया में रंगों का त्योहार होली पूरे जश्न के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। बाइडन ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई संदेश में कहा, दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और जीवंत रंगों के साथ वसंत के आगमन और होली का जश्न मना रहे हैं। जिल बाइडन और मैं हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।

एंटनी ब्लिंकन ने होली की बधाई दी
विज्ञापन

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिका और दुनिया भर में होली का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार इस मौसम में आपके लिए खुशियां और स्नेह लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें