फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: अमेरिका व ईरान के बीच जंग का मैदान बना सीरिया, बाइडन बोले- नागरिकों को बचाने की करेंगे कार्रवाई

Sun, 26 Mar 2023 07:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

सीरिया में अमेरिकी  ठिकाने पर ड्रोन हमले में अमेरिकी ठेकेदार की मौत व पांच अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। अमेरिका ने इसका आरोप ईरान पर लगाया है। गुरुवार को अमेरिका ने ईरान समर्थित ताकतों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, वह अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए कार्रवाई करेंगे। बता दें कि बाइडन का यह बयान अमेरिका द्वारा ईरान समर्थित सुरक्षाबलों के खिलाफ सीरिया में एयर स्ट्राइक के बाद आया है। वहीं, सीरिया में अमेरिकी  ठिकाने पर ड्रोन हमले में अमेरिकी ठेकेदार की मौत व पांच अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। अमेरिका ने इसका आरोप ईरान पर लगाया है। गुरुवार को अमेरिका ने ईरान समर्थित ताकतों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें अमेरिका के एफ-15 जेट्स ने ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से संबंधित संगठनों के दो ठिकानों पर हमले किए। एजेंसी
विज्ञापन


दम घुटने से मालगाड़ी में बैठे 2 प्रवासी मरे, 10 गंभीर
अमेरिका के टेक्सास में एक मालगाड़ी में दम घुटने से दो संदिग्ध अप्रवासियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 अन्य लोगों की हालात गंभीर है। सभी को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर या एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। उवलादे पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रेन के अंदर कई आप्रवासियों का दम घुट रहा है। पुलिस को मामले में मानव तस्करी की आशंका है। हालांकि, अभी घटना के बारे में अधिक विवरण जारी नहीं किया गया है, क्योंकि जांच जारी है। एजेंसी

पेंसिल्वेनिया में चॉकलेट फैक्टरी में धमाका, पांच लोगों की मौत
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चॉकलेट फैक्टरी में धमाके के बाद 5 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग लापता हो गए। वेस्ट रीडिंग बोरो पुलिस विभाग के प्रमुख वेन होल्बेन ने आरएम पाल्मर कॉरपोरेशन के संयंत्र में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत होने और कई अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 6 व्यक्ति लापता हैं। परिसर की एक इमारत नष्ट हो गई और पास की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। एजेंसी
विज्ञापन


इंटेल के सह-संस्थापक गार्डन मूर का निधन
 इंटेल कॉर्प के सह-संस्थापक गार्डन मूर का 94 वर्ष की उम्र में उनके घर पर निधन हो गया। सिलिकॉन वैली की इस अग्रणी शख्सियत ने सेमीकंडक्टर चिप्स के डिजाइन और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1970 के दशक की शुरुआत में ‘मूर का नियम’ शब्द गढ़ने वाले कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सेवानिवृत्त कंप्यूटर वैज्ञानिक कार्वर मीड ने कहा, यह मनुष्य की आत्मा है और यही असली बात है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें