फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'नागरिकों की रक्षा सबसे जरूरी', इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन

Fri, 08 Dec 2023 07:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि गाजा के सबसे बड़े शहरों के आसपास भारी शहरी संघर्ष के बीच नागरिकों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया के गाजा में 47 दिनों के हिंसक संघर्ष में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सात अक्तूबर से शुरू हुआ रक्तपात 24 नवंबर को कतर की प्रभावी मध्यस्थता और हस्तक्षेप के बाद कुछ दिनों तक थमा रहा था। हालांकि, एक बार फिर इस्राइल-हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आम लोगों की रक्षा करने के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि गाजा के सबसे बड़े शहरों के आसपास भारी शहरी संघर्ष के बीच नागरिकों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ने नागरिकों की रक्षा करने और हमास से नागरिक आबादी को अलग करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें