फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइडन का एलान: अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक वापस होंगे अमेरिकी सैनिक

Wed, 14 Apr 2021 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की एक मई की समयसीमा को बढ़ा कर 11 सितंबर करने का फैसला किया है जो 9/11 हमले की 20वीं बरसी है। 

विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाइडन कई हफ्तों से इसके संकेत दे रहे थे कि वह उस समयसीमा को बढ़ा सकते हैं जो ट्रंप प्रशासन ने तालिबान के साथ बातचीत कर के तय की थी। यह स्पष्ट हो गया था कि ढाई हजार सैनिकों की वापसी एक मई तक करना कठिन होगा। घोषणा होने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बाइडन के निर्णय की जानकारी दी थी।

पहली बार यह खबर द वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से आई थी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र से प्राप्त समाचार के अनुसार संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और कतर इस महीने अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच एक उच्च स्तरीय तथा समावेशी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सम्मेलन का लक्ष्य न्यायपूर्ण और राजनीतिक समझौते की खातिर वर्तमान अफगान वार्ता में तेजी लाना है। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि तुर्की में 24 अप्रैल से चार मई तक ‘अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर इस्तांबुल सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा जिसमें अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सम्मेलन के सह आयोजक, संप्रभु, स्वतंत्र और एक अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें