अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की कोरोना जांच रिपोर्ट शनिवार (स्थानीय समय) को निगेटिव आई। इससे ठीक एक सप्ताह पहले बीते शनिवार को एंटीजन टेस्टिंग के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
केविन ओ'कॉनर ने व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे को लिखे एक पत्र में कहा था कि कई बार राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फिर से कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने कहा कि यह "रिबाउंड" कोरोना पॉजिटिविटी को दर्शाता है। पत्र में आगे कहा गया, "मंगलवार शाम, बुधवार सुबह, गुरुवार सुबह और शुक्रवार सुबह कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद, राष्ट्रपति एंटीजन परीक्षण में शनिवार की सुबह (30 जुलाई) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।"
बाइडन के डॉक्टर ने कहा कि पैक्सलोविड (PAXLOVID) से उपचारित रोगियों के एक छोटे प्रतिशत में पाया गया है कि वह फिर से कोरोना पॉजिटिव हो जाते हैं। हालांकि, उपचार शुरू करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि बाइडन ने कोरोना के लक्षणों के फिर से उभरने का अनुभव नहीं किया है और वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।