अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की। उन्होंने अमेरिकी लोगों की सुरक्षा, समृद्धि, स्वास्थ्य, और जीवन के तरीके की रक्षा करने के साथ-साथ स्वतंत्र और मुक्त भारत-प्रशांत क्षेत्र को संरक्षित करने की अपनी प्राथमिकताओं को लेकर आश्वस्त किया। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है।
जो बाइडन और शी जिनपिंग ने बातचीत के दौरान कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और हथियारों के प्रसार को रोकने की साझा चुनौतियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।