फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में भारतीय पुजारी पर मंदिर के आभूषणों को गिरवी रखकर रकम जुटाने का आरोप

Wed, 17 Feb 2021 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सिंगापुर
विज्ञापन
Sri Mariamman Temple, Singapore - फोटो : Twitter@CirculoArq
विज्ञापन

सिंगापुर में सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी पर मंदिर के आभूषणों को गिरवी रखकर रकम जुटाने का आरोप लगा है। श्री मरिअम्मन मंदिर के मुख्य पुजारी कांडासामी सेनापति (37) पर आपराधिक विश्वास भंग का आरोप लगाया गया है। अभियोजकों ने अदालत को बताया कि गिरवी रखे गए आभूषणों की कीमत 20 लाख सिंगापुर डॉलर (15 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक थी। 

विज्ञापन


‘चैनल न्यूज एशिया’ के मुताबिक पुजारी पर भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ की तस्करी और अन्य गंभीर अपराध संबंधी कानून के तहत कर्मचारी के रूप में आपराधिक विश्वास भंग के पांच आरोप लगाए गए हैं। सेनापति पर 2016 से 2020 के दौरान मंदिर से स्वर्ण आभूषण निकालने और उन्हें दुकानों में गिरवी रखकर रकम जुटाने का आरोप है।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि कांडासामी ने 1,41,000 डॉलर की रकम देश से बाहर भेज दी। पुलिस ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि कांडासामी के पास से कुछ आभूषण गुम होने के बाद जांच शुरू की गई। कांडासामी के वकील ने जमानत के लिए कम जुर्माना राशि रखे जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका मुवक्किल विदेशी है और वह जमानत के लिए अधिक राशि जमा नहीं कर सकता। न्यायाधीश ने उसे जमानत के लिए एक लाख सिंगापुर डॉलर चुकाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें