फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: बाइडन ने की जापान के पीएम से बात, खेलों की मेजबानी की सराहना की

Tue, 10 Aug 2021 07:35 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

32वें ओलंपिक खेलों में 339 स्पर्धाओें में 11 हजार से ज्यादा एथलीटों ने लिया भाग
अमेरिका ने 39 स्वर्ण के साथ 113 पदक जीते, चीन 38 स्वर्ण और मेजबान जापान ने 27 स्वर्ण
विज्ञापन
Yoshihide Suga and Joe Biden - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच जापान में हुए 32वें ओलंपिक खेलों का सफल आयोजन संपन्न हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बॉक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के समापन की औपचारिक घोषणा की। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के पीएम योशीहिदे सुगा से बात की।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के मुताबिक जो बाइडन ने ओलंपिक खेलों की जापान की सफल मेजबानी पर उनकी सराहना की और सभी एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना की साथ ही पैरालंपिक की जापान की मेजबानी के लिए समर्थन की पुष्टि की है।
 
जापान के पीएम ने सुरक्षित आयोजन के लिए आभार जताया 
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी परेशानियों के बावजूद ओलंपिक खेलों का सफल और सुरक्षित आयोजन करने के लिए सोमवार को देशवासियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


सुगा ने सहयोग और समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘खेल एक साल के लिए स्थगित जरूर किए गए और कड़े दिशानिर्देशों के बीच संपन्न हुए लेकिन मुझे लगता है कि हम मेजबान देश की अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में सक्षम रहे।’ टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया।

खिलाड़ी खेल गांव में ही जैव सुरक्षित वातावरण तक सीमित रहे। उन्हें मैदान पर खेल समाप्त होने के तुरंत बाद मास्क पहनना पड़ रहा था और वे प्रतिस्पर्धाएं समाप्त होने के तुरंत बाद जापान से स्वदेश रवाना हो रहे थे।

इन खेलों से जापान ने अपने दृढ़ संकल्प की भी एक बानगी पेश की और सुगा ने भी देश के लिये रिकॉर्ड 58 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘कुछ ने पदक जीते और कुछ ने नहीं लेकिन उन सभी के प्रदर्शन से हम आगे बढ़ रहे थे।’ सुगा नागासाकी में अमेरिका के परमाणु बम गिराए जाने की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर ओलंपिक को लेकर बात कर रहे थे।

अमेरिका पदक तालिका में शीर्ष पर
अमेरिका ने 39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य पदकों के साथ 113 पदक जीते और शीर्ष पर रहा। चीन 38 स्वर्ण के साथ दूसरे और मेजबान जापान तीसरे स्थान पर रहा। जापान अपने इतिहास के सबसे ज्यादा 27 स्वर्ण पदक जीतने के अलावा कुल सर्वाधिक 58 पदक जीतने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें