फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद प्रशांत: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दिया 1.8 अरब डॉलर की मदद का प्रस्ताव, चीन का मुकाबला करने का लक्ष्य

Tue, 29 Mar 2022 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका, भारत और कई वैश्वित शक्तियां हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को देखते हुए एक स्वतंत्र, मुक्त और संपन्न क्षेत्र सुनिश्चित करने पर जोर दे रही हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति ने हिंद-प्रशांत रणनीति के लिए सहयोग के रूप में 1.8 अरब डॉलर (लगभग 13,670 करोड़ रुपये) की राशि देने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने के लिए 40 करोड़ डॉलर (करीब तीन हजार करोड़ रुपये) की अतिरिक्त सहायता का भी प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन


घोषणाएं साल 2023 के लिए अमेरिका के 773 अरब डॉलर के सालाना बजट का हिस्सा हैं। जिसे व्हाइट हाउस ने अपने वार्षिक बजटीय प्रस्तावों के हिस्से के रूप में कांग्रेस के समक्ष प्रस्तुत किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हिंद-प्रशांत में अमेरिकी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही हमारे यूरोपीय और हिंद-प्रशांत सहयोगियों के बीच मजबूत संबंधों का समर्थन भी किया जा रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार बाइडन ने चीन के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को प्राथमिकता पर रखा है। 
विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि इसके लिए हमने नए राजनयिक, रक्षा व सुरक्षा, अहम व उभरती प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और जलवायु आदि की पहलें शामिल हैं।

व्हाइट हाउस का कहना है कि बजट हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को प्रोत्साहित करता है। बाइडन ने कहा कि चीन और रूस की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए हमने अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है। बजट में यूक्रेन के लिए 68.2 करोड़ डॉलर का प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें