सार
मेक्सिको के राष्ट्रपति का नाम भूल गए और मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मेक्सिको का राष्ट्रपति बता बैठे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे फ्रांस के फ्रास्वां व जर्मनी के हेलमुट कोल से मिले, जबकि दोनों नेता कई वर्ष पहले ही मर चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटती याददाश्त के आरोपों का खंडन करने के लिए प्रेस वार्ता की, लेकिन वह कई गलतियां कर बैठे। जब गाजा पर उनसे सवाल पूछा, तो वे हमास का नाम भूल गए। वह बोले, उनकी स्मृति ठीक है और उम्र मुद्दा नहीं है। इसी दौरान मेक्सिको के राष्ट्रपति का नाम भूल गए और मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मेक्सिको का राष्ट्रपति बता बैठे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे फ्रांस के फ्रास्वां व जर्मनी के हेलमुट कोल से मिले, जबकि दोनों नेता कई वर्ष पहले ही मर चुके हैं।
पत्रकार पर ही भड़क उठे
वहीं, एक और रिपोर्टर ने पूछा कि क्या उनकी स्मृति का स्तर घट रहा है, तो बाइडन ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने बाइडन से कहा, 4 माह पूर्व उनकी स्मृति पर सवाल उठे थे, तो बाइडन ने भड़ककर कहा कि यह उसकी निजी राय है, प्रेस ऐसा नहीं सोचती, यहां उन्होंने पब्लिक (लोगों) की जगह प्रेस बोला। राष्ट्रपति की इस स्थिति पर विपक्षी रिपब्लिकन व उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
बाइडन को पता था कि यह अपराध है फिर भी अपने पास रखे गोपनीय दस्तावेज
एक रिपोर्ट कहा गया कि उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद बाइडन ने सामान्य नागरिक के तौर पर भी जानबूझकर गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखा, जबकि वे जानते थे कि यह अपराध है। उन्होंने दस्तावेजों की जानकारी अन्य लोगों के सामने भी रखी। इनमें अफगानिस्तान में सैन्य, विदेश नीति की गोपनीय जानकारियां थीं।