फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ऐसे होती हैं अमेरिक में प्रेस कॉन्फ्रेंस!: पत्रकारों के सवालों की चिट लेकर पहुंचे बाइडन, तस्वीरों से खुलासा

Thu, 27 Apr 2023 01:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सरकार और मीडिया की ओर से किए जा रहे इस खेल का खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की तरफ से किया गया है। अखबार के फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी कई तस्वीरों के जरिए इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पास दिखे पत्रकारों के सवाल। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में राष्ट्राध्यक्षों की प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी चर्चा का मुद्दा रहती हैं। खासकर पत्रकारों की ओर से अचानक किए जाने वाले ऐसे सवालों की वजह से जो नेताओं को असहज कर देते हैं। हालांकि, राष्ट्राध्यक्षों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हमेशा ही अचानक और असहज करने वाले सवालों से भरी नहीं होतीं। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान। दरअसल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइडन को एक चिट (पर्ची) के साथ देखा गया, जिसमें उन सवालों की लिस्ट थी, जो पत्रकारों द्वारा पूछे जाने थे। 
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार और मीडिया की ओर से किए जा रहे इस खेल का खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की तरफ से किया गया है। अखबार के फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी कई तस्वीरों के जरिए इसका खुलासा किया है। यह खुलासा बाइडन की ओर से 2024 के चुनाव में दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए खड़े होने के एलान के दो दिन बाद ही आया है। 

गौरतलब है कि अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते परमाणु हमले के खतरे पर चर्चा हुई। बाइडन के पास इस दौरान एक और चीट शीट देखी गई, जिसमें उन अफसरों के नाम लिखे थे, जिन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना था। 
विज्ञापन


बाइडन के इस तरह के नोट्स पहले भी वायरल हुए हैं। हालांकि, पत्रकारों के सवालों की पर्ची का मामला अपने आप में नया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई रिपब्लिकन नेता इसे लेकर बाइडन की बढ़ती उम्र में याद्दाश्त से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक पर सवाल उठा चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें