फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे 80 साल के बाइडन, तीन मिनट के वीडियो में किया एलान

Tue, 25 Apr 2023 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

जो बाइडेन 80 साल के हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। डॉक्टरों ने बाइडेन के फरवरी में सेहत से जुड़े टेस्ट किए थे। इसके बाद घोषणा की थी कि  वो ड्यूटी के लिए फिट हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडन ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2020 में डोनाल्ड ट्रंप को हराया था और जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी दोबारा उपराष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करेंगी।

विज्ञापन


बाइडन ने क्या-क्या कहा?

  • बाइडन ने लोकतंत्र को बचाने और काम पूरा खत्म करने के लिए अमेरिकियों से फिर से उन्हें चुनने का आह्वान किया। डेमोक्रेट बाइडन (80) ने तीन मिनट के एक प्रचार वीडियो में यह घोषणा की। बाइडन की दलील है कि 2024 में चुनावों में गर्भपात के अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा, मतदान के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक होंगे।
  • उन्होंने कहा कि अमेरिकियों की हर पीढ़ी ने एक ऐसे क्षण का सामना किया है, जब उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करनी है, हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए खड़े होना है और हमारे मतदान के अधिकार और हमारे नागरिक अधिकारों के लिए खड़े होना है। यह हमारे हैं।
  • वीडियो में बाइडन ने 2024 के चुनाव को रिपब्लिकन अतिवाद के खिलाफ लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्र के चरित्र को बहाल करने के लिए अपने संकल्प को पूरी तरह से साकार करने के लिए और समय चाहिए। जब मैं चार साल पहले राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ था, तब मैंने कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं और हम अब भी लड़ रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि हम जिस प्रश्न का सामना कर रहे हैं, वह यह है कि क्या आने वाले वर्षों में हमारे पास अधिक स्वतंत्रता है या कम स्वतंत्रता है। अधिक अधिकार हैं या कम। मुझे पता है कि मैं क्या जवाब चाहता हूं और मुझे लगता है कि आप भी जानते हैं। यह संतुष्ट होने का समय नहीं है। इसलिए मैं दोबारा चुनाव लड़ रहा हूं।


वीडियो में क्या?
वीडियो छह जनवरी 2021 के उपद्रव और गर्भपात अधिकार कार्यकर्ताओं के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में विरोध की तस्वीरों के साथ शुरू होता है। इस वीडियो की शुरुआत में एक शब्द ‘फ्रीडम’ का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


पहले भी दिए थे संकेत
इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन जब रोज गार्डन से गुजर रहे थे, उस वक्त उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि सर क्या आप फिर से चुनाव लड़ने वाले हैं? इस पर बाइडन ने हंसते हुए जवाब दिया ‘हां’। जो बाइडन काफी लंबे समय से कह रहे थे कि वो फिर से चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन औपचारिक घोषणा न होने से उनके समर्थक अनिश्चिता में थे। लोगों को लग रहा है था कि क्या 80 साल के बाइडन फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए तैयार होंगे। हालांकि, पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और बयां कर रही थी। गौरतलब है कि उन्होंने 15 अप्रैल को आयरलैंड में एक रैली में कहा था कि वो चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं।

अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति
जो बाइडेन 80 साल के हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। डॉक्टरों ने बाइडेन के फरवरी में सेहत से जुड़े टेस्ट किए थे। इसके बाद घोषणा की थी कि  वो ड्यूटी के लिए फिट हैं। वो हफ्ते में पांच बार व्यायाम करते हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उनके रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह अपने काम के लिए मानसिक तौर से काफी तेज हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनके फिर से चुनावों में उतरना एक ऐतिहासिक कदम है।

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख लगभग तय
अमेरिका में हर चार साल पर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख लगभग तय होती हैं। साल 2020 की बात करें तो 7 नवंबर को जो बाइडन को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया। लेकिन ट्रंप समर्थकों को इस चुनाव पर भरोसा नहीं था, जिसके बाद उन्होंने 6 जनवरी को अमेरिका के कैपिटल हिल पर हमला कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद 20 जनवरी को जो बाइडन ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें