फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बंदूक हिंसा रोकने को जो बाइडन का एलान, कहा- हमें तय करना है लंबा रास्ता

Sat, 10 Apr 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • जो बाइडन ने बंदूक हिंसा पर पहला कदम आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस बर्ताव से अमेरिका को दुनिया में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा को सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बताते हुए कहा है कि इसकी कीमत देश को हर साल अरबों डॉलर के रूप में चुकानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन को इसके बदलाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि हमें लंबा रास्ता तय करना है।

विज्ञापन


कहा, इस व्यवहार से देश को उठानी पड़ती है वैश्विक शर्मिंदगी
जो बाइडन ने बंदूक हिंसा पर पहला कदम आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस बर्ताव से अमेरिका को दुनिया में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह कार्यकारी कदमों की घोषणा करते हुए कहा कि मेरा प्रशासन देश में दशकों से चली आ रही बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ने के लिए सख्ती अपनाएगा।

उन्होंने कहा, इस हिंसा की कीमत अमेरिका को न केवल अपने नागरिकों की जान की कीमत चुकाकर अदा करनी पड़ती है बल्कि हर साल अनुमानित 280 अरब डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ता है, ईश्वर के लिए इसे रोकना होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने छह कार्यकारी आदेशों की एक सूची भी पेश की जिस पर वह जल्द हस्ताक्षर करेंगे। इसके तहत घर पर असेंबली गन किट खरीदने वालों को पृष्ठभूमि की जांच से गुजरना होगा। साथ ही निर्माताओं को सीरियल नंबरों के अलावा प्रमुख घटकों को चिन्हित करना होगा ताकि इनका पता लगाया जा सके। फिलहाल इसके लिए देश में कोई कानून नहीं था। वार्षिक आपराधिक बंदूक तस्करी की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

टेक्सास में गोलीबारी, एक की मौत
अमेरिका में एक तरफ राष्ट्रपति बाइडन बंदूक हिंसा रोकने के लिए नए कदमों का एलान कर रहे थे और दूसरी तरफ टेक्सास राज्य के ब्रायन इलाके में ऐसी ही हिंसा हो गई। इस हिंसा में मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। इसके बाद संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को शक है कि हमलावर केंट मूर कैबिनेट बिजनस का कर्मचारी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें