फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं से मिलेंगे मोदी और बाइडन, तैयार करेंगे रणनीति

Mon, 01 May 2023 05:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

मारपे के मुताबिक, यह पहली ऐतिहासिक बैठक होगी, जिसमें प्रशांत महासागर के सबसे बड़े देश में भावी रणनीति बनाने के लिए वैश्विक महाशक्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
जो बाइडन और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने रविवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मारपे के मुताबिक, यह पहली ऐतिहासिक बैठक होगी, जिसमें प्रशांत महासागर के सबसे बड़े देश में भावी रणनीति बनाने के लिए वैश्विक महाशक्तियां शामिल होंगी। दरअसल, मारपे विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना चाहते हैं। इसलिए चीन, अमेरिका और अन्य देेश पापुआ न्यू गिनी की तरफ देख रहे हैं। 

चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने का प्रयास
2018 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यहां का दौरा किया था। इस क्षेत्र में बढ़ते बीजिंग के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। इसे देखते हुए बाइडन के यहां होने वाली बैठक में शामिल होने को अहम माना जा रहा है। बता दें कि 10 प्रशांत द्वीप देश और चीन एक व्यापक व्यापार और सुरक्षा समझौते तक पहुंचने में विफल रहे थे। 
विज्ञापन


क्वाड शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मोदी और वाइडन 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इस दौरान वह पापुआ न्यू गिनी में रुकेंगे। क्वाड में भारत और अमेरिका के साथ जापान व ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें