फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा : राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल दौरे का निमंत्रण किया स्वीकार, आने वाले महीनों में जाएंगे यात्रा पर

Mon, 25 Apr 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, तेल अवीव

सार

स्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को राष्ट्रपति बाइडन से फोन पर बात की। दोनों ने साझा चिंताओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
जो बाइडन और नफ्ताली बेनेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आने वाले महीनों में इस्राइल का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस्राइल के प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल की यात्रा के लिए प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और घोषणा की कि वह आने वाले महीनों में इस्राइल की यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को राष्ट्रपति बाइडन से फोन पर बात की और यरूशलम में हाल ही में इस्राइली और फिलिस्तीनी नागरिकों के बीच हुए संघर्ष के साथ-साथ ईरान के बारे में दोनों ने साझा चिंताओं पर चर्चा की।

इस्राइल ने ईरान के साथ 2015 के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के अमेरिकी प्रयासों का विरोध करते हुए कहा था कि इसमें ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय शामिल नहीं हैं। इस्राइल ने यह भी आशंका जताई है कि अमेरिका ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को विदेशी आतंकवादी समूहों की सूची से हटा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें