फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले ही वॉशिंगटन डीसी छोड़ देंगे डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 16 Jan 2021 12:21 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी छोड़कर चले जाएंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जो बाइडन अगले सप्ताह बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसी दिन सुबह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी को छोड़कर फ्लोरिडा चले जाएंगे। ट्रंप फ्लोरिडा में रहकर नई शुरुआत करेंगे। ट्रंप प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका विदाई समारोह ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में आयोजित किया जाएगा। यहीं से ट्रंप फ्लोरिडा के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को जो बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल न होने का एलान किया था। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, 'उन सबके लिए जिन्होंने यह पूछा, मैं 20 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करूंगा।'
विज्ञापन


बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के अगले राषट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। ट्रंप ने एक तरह से इशारा कर दिया था कि भले ही उन्होंने सत्ता का हत्तातंतरण स्वीकार कर लिया है लेकिन, चुनावी नतीजों को लेकर उनका विरोध पहले की तरह बरकरार है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें