फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल अमेरिका में होगा जी-7 शिखर सम्मेलन, अपने गोल्फ रिजॉर्ट में मेजबानी करेंगे ट्रंप

Fri, 18 Oct 2019 03:35 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्र्ंप(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अगले साल जून में होने वाली जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। अगले साल 10 से 12 जून तक होने वाला यह सम्मेलन उनके गोल्फ रिजॉर्ट में होगा। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवेनी के अनुसार, शिखर सम्मेलन के एजेंडे में जलवायु परिवर्तन नहीं होगा। 

विज्ञापन


अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित रिजॉर्ट 'ट्रम्प नेशनल डोरल' के बारे में बताया जाता है कि इससे ट्रंप को किसी भी अन्य होटल या गोल्फ क्लब की तुलना में ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इसमें गिरावट आई है। यह वॉशिंगठन एयरपोर्ट के पास स्थित है। 

ट्रंप प्रशासन ने जी-7 सम्मेलन के लिए 10 आयोजन स्थलों की जांच की थी। ट्रंप के रिजॉर्ट का चयन होने के पीछे तर्क दिया गया कि यह एयरपोर्ट से नजदीक है और यहां हर प्रतिनिधिमंडल के लिए अलग-अलग इमारतें हैं। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मुलवेनी ने कहा कि डोरल इस सम्मेलन के लिए सबसे अच्छा विकल्प है और यहां हर तरह की सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेट्स ने ट्रंप के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि व्यक्तिगत लाभ के लिए राष्ट्रपति अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले अमेरिका में साल 2012 में जी-7 शिखर सम्मेलन हुआ था। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तब मेजबानी की थी। जी-7 में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और इटली शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें