फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव: ट्रंप ने अचानक बंद किया टीवी साक्षात्कार

Thu, 22 Oct 2020 01:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक समाचार चैनल के साथ चल रहे साक्षात्कार को अचानक समाप्त कर दिया और कहा कि वह इस मामले में सटीकता के लिए उसके प्रसारण से पहले इसका एक वीडियो जारी करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
‘सीबीएस न्यूज’ पर ‘60 मिनट’ नामक यह साक्षात्कार रविवार को प्रसारित होने वाला है। यह साक्षात्कार वरिष्ठ पत्रकार लेस्ली स्टाल ने लिया है।


ट्रंप ने मंगलवार दोपहर बाद ट्वीट कर कहा, मुझे आपको सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि रिपोर्टिंग में सटीकता के लिए, मैं लेस्ली स्टाल के साथ अपने ‘60 मिनट’ साक्षात्कार को उसके प्रसारण से पहले पोस्ट करने पर विचार कर रहा हूं।

ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि हर कोई पूरी तरह से एक फर्जी और पक्षपातपूर्ण साक्षात्कार की एक झलक देख सके। ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, लेस्ली स्टाल व्हाइट हाउस में साक्षात्कार के बाद मास्क नहीं पहने हुई थीं। अभी बताने के लिए और भी बहुत कुछ है। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने साक्षात्कार को अचानक बीच में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें