फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोप ने नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म में समलैंगिक नागरिक संघों का समर्थन किया

Thu, 22 Oct 2020 12:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
विज्ञापन
Pope Francis - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस ने पहली बार समलैंगिक नागरिक संघों का समर्थन किया है। उन्होंने रोम फिल्मोत्सव में बुधवार को प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री ‘फ्रांसेस्को’ के लिये दिये एक साक्षात्कार में यह बात कही।

विज्ञापन


पोप ने कहा कि समलैंगिक लोगों को परिवार में रहने का अधिकार है। वे ईश्वर की संतान हैं। उन्होंने फिल्म के लिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें नागरिक संघ कानून की जरूरत है, उसके जरिये उन लोगों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।’’

उल्लेखनीय है कि ब्यूनस आयर्स के आर्चबिशप के रूप में सेवा देने के दौरान फ्रांसिस ने समलैंगिक विवाह के विकल्प के तौर पर पुरुष समलैंगिक जोड़े के लिये नागरिक संघों का समर्थन किया था। हालांकि, बतौर पोप उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से नागरिक संघों का संमर्थन नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें