फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया: ईरान पर बरसे ट्रंप, बोले- 51 साल से लोगों को गुमराह कर रहा है, अमेरिका को स्वीकार्य समझौता चाहिए

Fri, 20 Nov 2026 11:49 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर समझौता न कर पाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका किसी दिखावटी नहीं, बल्कि वास्तविक और स्वीकार्य डील चाहता है। उन्होंने ईरान पर 51 साल से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर फिलहाल जल्दबाजी न करने और नए साल के बाद आगे की रणनीति तय करने के संकेत दिए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर तीखा हमला किया। उन्होंने वॉशिंगटन के साथ समझौता करने में ईरान की विफलता को लेकर निशाना साधा। ट्रंप ने तेहरान पर दशकों से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और जोर दिया कि कोई भी समझौता अमेरिकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। चीन यात्रा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतों को ईरान के साथ बातचीत से जोड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पन्नू की हत्या की साजिश: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका में 235 महीने की जेल, जानें कोर्ट में क्या हुआ

उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह उनके लिए स्वीकार्य शर्तें नहीं दे रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट किया, 'हम एक वास्तविक समझौता चाहते हैं, वह नकली समझौता नहीं जो वे 51 साल से कर रहे हैं'। उन्होंने आगे कहा कि ईरान 51 साल से लोगों को 'गुमराह' कर रहा है। ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में थे। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर भी मौजूद थे। उनकी ये टिप्पणियां पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आई है। वॉशिंगटन ईरान पर अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन




ईरान के साथ समझौता
इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रशासन से सैन्य कार्रवाई पर विचार करने का आग्रह किया है। ट्रंप ने गुरुवार को एक्सियोस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कहा था कि वह ईरान पर कोई फैसला करने की जल्दी में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह नए साल की शुरुआत तक इंतजार करेंगे। ट्रंप की ये टिप्पणियां ईरान के साथ एक वास्तविक और स्वीकार्य समझौता हासिल करने पर उनके निरंतर जोर को रेखांकित करती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में तनाव: एअर इंडिया ने जेद्दा की उड़ानें 24 और रियाद-दम्माम की 30 नवंबर तक बंद कीं, जानें रिफंड नियम

सैन्य कार्रवाई के विकल्प
ट्रंप ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि ईरान के खिलाफ एक और बड़ा सैन्य हमला 'काफी हद तक असंभव' है। हालांकि, वॉशिंगटन ने इस्राइल के साथ मिलकर सैन्य कार्रवाई की संभावना को खारिज नहीं किया है। एक्सियोस के अनुसार, विचाराधीन सैन्य विकल्पों में संदिग्ध ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले शामिल हैं। इनमें पिकैक्स माउंटेन सुविधा भी शामिल है। संभावित लक्ष्यों में पुल, बिजली संयंत्र और वरिष्ठ ईरानी सैन्य व नागरिक हस्तियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें