फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: अब ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर? राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात; रूस-चीन का भी किया जिक्र

Mon, 05 Jan 2026 08:55 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप ने क्यूबा की तुलना वेनेजुएला से की और उसे एक असफल राष्ट्र बताया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका क्यूबा के लोगों की मदद करना चाहता है। ट्रंप के इस बयान पर क्यूबा में वेनेजुएला के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। इसमें अमेरिकी अभियान की निंदा करते हुए चेतावनी दी गई कि अब पूरा क्षेत्र गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अमेरिका के कई देशों को खुले तौर पर धमकी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है। उन्होंने एयरफोर्स वन पर मीडिया से बातचीत में अपने उस पुराने विचार को दोहराया कि आर्कटिक द्वीप पर नियंत्रण जरूरी है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान साफ इशारा है कि वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई आखिरी नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें ग्रीनलैंड की सख्त जरूरत है। यह बेहद रणनीतिक महत्व रखता है।' इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह रूसी और चीनी जहाजों से घिरा हुआ है।

रूस-चीन के जहाजों से घिरा है ग्रीनलैंड :ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से हमें ग्रीनलैंड की जरूरत है। यह बेहद रणनीतिक महत्व रखता है और वर्तमान में ग्रीनलैंड रूसी और चीनी जहाजों से घिरा हुआ है।' ट्रंप ने एक बार फिर तर्क दिया कि अमेरिका को पश्चिमी गोलार्ध को प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से बचाना चाहिए। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आर्कटिक में रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों की वजह से ग्रीनलैंड बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर बर्फ पिघलने से नए जल मार्ग और सैन्य अवसर खुल रहे हैं। बीते साल ट्रंप ने कहा था कि उन्हें भरोसा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल कर लेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि द्वीप के 57,000 लोग अमेरिका के साथ रहना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी से संबंध पर ये क्या बोल गए? रूस-भारत व्यापार और टैरिफ पर कही ये बात

उन्होंने सबसे पहले 2019 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ग्रीनलैंड को खरीदने का विचार उठाया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिकी नियंत्रण को बहुत जरूरी बताया था। ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका और यूरोप के बीच स्थित है और यहां अमेरिका की वायु सेना का अड्डा है। 
विज्ञापन


ट्रंप के निशाने पर क्यूबा भी
इससे पहले ट्रंप ने क्यूबा को लेकर भी चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार बहुत मुश्किल में है।  उन्होंने संकेत दिया था कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वॉशिंगटन के दबाव का सामना करने वाला अगला देश क्यूबा हो सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें