फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन नतीजों से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने का किया अनुरोध

Thu, 31 Dec 2020 02:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मेडिसन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के सुप्रीम कोर्ट से विस्कॉन्सिन राज्य के चुनावी नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध किया है। राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में ट्रंप को इस राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन के हाथों 21 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इसके बाद ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने राज्य के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर डेन और मिलवॉकी काउंटी के 2,21,000 से अधिक मतों को रद्द करने की अपील की थी। इन दोनों काउंटी में डेमोक्रेटिक पार्टी को भारी समर्थन मिला था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि इन दोनों काउंटी की मतगणना में हेरफेर किया गया है। हालांकि राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें