फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'कोई गलती नहीं की', ट्रंप का ओबामा-मिशेल की नस्लवादी वीडियो पर माफी मांगने से इनकार; हटाया पोस्ट

Sat, 07 Feb 2026 12:41 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US President Donald Trump: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो से बवाल मच गया है। हालांकि विरोध के बाद इसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन विवादित वीडियो पर ट्रंप ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसी पोस्ट या वीडियो साझा करते हैं, जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। अब ट्रंप के एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी मिशेल ओबामा को वनमानुष के रूप में दिखाया गया। विवाद बढ़ने के बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विवादित वीडियो पर माफी मांगने से इनकार
डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो को नस्लवादी और अपमानजनक बताया गया है। जिसे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों के विरोध के बाद डिलीट कर दिया गया। इस बीच अब ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी इस पोस्ट के लिए माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की।

US: ट्रंप ने साझा किया नस्लवादी वीडियो, बराक और मिशेल ओबामा को दिखाया गया वनमानुष; मचा बवाल

वीडियो से जुड़ा विवाद पूरा विवाद जानिए?
यह वीडियो 62 सेकंड का है। मीम बनाने वाले एक प्रभावशाली दक्षिणपंथी समर्थक के वीडियो से इसके फ्रेम लिए गए हैं। वीडियो में दावा किया गया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ हुई। वीडियो के 60 सेकंड पर दो बनमानुष दिखाए गए हैं। ओबामा का मुस्कुराता चेहरा उनके ऊपर रखा गया है। ये फ्रेम पहले से एक लंबे वीडियो से लिए गए थे। वीडियो में ट्रंप को 'जंगल का राजा' दिखाया गया है। वहीं डेमोक्रेट नेताओं को जानवरों के रूप में दिखाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को भी वनमानुष के रूप में दिखाया गया है, जो केला खा रहे हैं। हालांकि अब यह वीडियो ट्रंप के ट्रूथ सोशल की टाइमलाइन पर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें