फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म की व्यापार वार्ता; बोले- वह व्यापार के लिए मुश्किल देश, हम भी लगाएंगे टैरिफ

Sat, 28 Jun 2025 12:16 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी तकनीकी फर्मों कनाडा के कर का विरोध करते हुए उसके साथ व्यापार वार्ता समाप्त कर दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम कनाडा को अगले सात दिनों की अवधि के भीतर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए भुगतान किए जाने वाले टैरिफ के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप ने कनाडा के साथ टैरिफ समझौते पर बातचीत शुक्रवार को एकतरफा रूप से रोकने की घोषणा की। उन्होंने कहा, कनाडा ने अमेरिकी तकनीकी फर्मों पर नए टैक्स लगाकर खुला हमला किया है। इसलिए उसके साथ व्यापार समझौते की सारी बातचीत रोकी जा रही है और अगले सप्ताह तक वह कनाडा पर नए टैरिफ की घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ शोसल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी कृषि निर्यात पर अत्यधिक टैरिफ का हवाला देते हुए दावा किया कि कनाडा लंबे समय से व्यापार करने के लिए बहुत कठिन देश रहा है। बीते कई वर्षों से उन्होंने डेयरी उत्पादों पर टैरिफ लगाया है, जिससे हमारे किसानों को 400% तक का नुकसान हुआ है।

इस दौरान ट्रंप ने कनाडा पर यूरोपीय संघ के पीछे-पीछे चलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे (कनाडा) खुले तौर पर यूरोपीय संघ की नकल कर रहे हैं, जिसने भी यही काम किया है। कनाडा पर हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा ने अमेरिका को सूचित किया है कि वह सोमवार से लागू होने वाले कर लगाने की अपनी योजना पर कायम है। ऐसे में इस उनकी इस कर योजना के आधार पर हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका जल्द ही कनाडाई वस्तुओं पर टैरिफ लगाएगा। हम कनाडा को अगले सात दिनों के भीतर बता देंगे कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए कितना टैरिफ चुकाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- US Birthright Citizenship: जन्मजात नागरिकता से जुड़े आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ट्रंप बोले- अदालत का आभारी

इससे पहले, कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांकोइस फिलिप कैंपेंग ने 19 जून को घोषणा की थी कि अमेरिका के साथ चल रही वार्ता के बावजूद उनका देश अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर 30 जून से नए टैक्स लगाने की अपनी योजना को टालने नहीं जा रहा है। जिन कंपनियों पर टैक्स लगाया गया है उनमें अमेजन, मेटा, गूगल, एपल शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या है कनाडा का डिजिटल सेवा कर 
कनाडा के डिजिटल सेवा कर के तहत कनाडा में ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के साथ जुड़ने वाले कनाडाई और विदेशी व्यवसायों को कर का भुगतान करना आवश्यक है। डिजिटल सेवा कर से अमेजन, गूगल, मेटा, उबर और एयरबीएनबी जैसी कंपनियों पर असर पड़ेगा, क्योंकि इन कंपनियों को कनाडाई उपयोगकर्ताओं से होने वाले राजस्व पर तीन प्रतिशत का कर देना होगा। यह कर पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा, जिससे अमेरिकी कंपनियों को महीने के अंत तक 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बिल देना होगा। 

इसे भी पढ़ें- भारत की दो टूक पर नहीं मान रहे ट्रंप: अब बोले- परमाणु युद्ध का था खतरा, हमने दी व्यापार रद्द करने की धमकी  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें