फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फेंटेनाइल ड्रग तस्करी करने वालों को सजा-ए-मौत देगा चीन; ट्रंप बोले- इस पर बात कर रहे, मुझे भरोसा है कि...

Thu, 17 Jul 2025 07:24 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

चीन अमेरिका में आने वाले फेंटेनाइल की  ज्यादातर आपूर्ति करता है। वे इसे मेक्सिको और यहां तक कि हमारे देश में भी भेजते हैं। हमारे यहां इसके लिए 20 प्रतिशत टैरिफ है। उन्हें अपने किए के लिए अरबों डॉलर का हर्जाना देना होगा।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए खासे सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने खतरनाक ड्रग्स फेंटेनाइल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन चीन के साथ इसे लेकर एक समझौते पर काम कर रहा है। इसके तहत अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी करने वालों को चीन मौत की सजा देगा। उन्होंने यह भी कहा है कि चीन से तस्करी होकर अमेरिका में पहुंचने वाले फेटेंनाइल के कारण उनके देश का भारी नुकसान हुआ है। इसी कारण उन्होंने 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च माह में इस खतरनाक ड्रग्स की अमेरिका में आमद रोकने के लिए अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक भी लाया गया था। 

विज्ञापन

उन्हें अपने किए के लिए अरबों डॉलर का हर्जाना देना होगा
उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन मैंने फेंटेनाइल के कारण चीन पर 20% टैरिफ लगाया है। मैं इसे जुर्माना कहता हूं। यह जुर्माना इसलिए है क्योंकि चीन अमेरिका में आने वाले फेंटेनाइल की  ज्यादातर आपूर्ति करता है। वे इसे मेक्सिको और यहां तक कि हमारे देश में भी भेजते हैं। उन्होंने यह बयान तब दिया जब वे फेंटेनाइल से संबंधित पदार्थों की अनुसूची के संबंध में नियंत्रित पदार्थ अधिनियम में संशोधन करने के लिए विधेयक पर हस्ताक्षर कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां इसके लिए 20 प्रतिशत टैरिफ है। उन्हें अपने किए के लिए अरबों डॉलर का हर्जाना देना होगा। और मुझे लगता है कि हम इस पर काम करेंगे ताकि चीन उन लोगों को मौत की सजा दे जो फेंटेनाइल बनाते हैं और इसे हमारे देश में भेजते हैं, चाहे वह दूसरे देशों के जरिए हो या सीधे। चीन के साथ इस तरह के समझौते पर बहुत पहले ही हस्ताक्षर हो जाना चाहिए था। 
विज्ञापन


हम बहुत पहले समझौता कर चुके होते मगर....
ट्रंप ने कहा कि हम बहुत पहले ही यह समझौता कर चुके होते। मैंने उनसे हाथ मिलाया था और फिर हमारे यहां चुनावों में धांधली हुई और कोई और आ गया। उन्हें मृत्युदंड के समझौते के बारे में कुछ भी पता नहीं था। चीन से फेंटेनाइल बनाने और इसे हमारे देश में भेजने वाले लोगों को मृत्युदंड दिया जाएगा। मेरा मानना है कि यह जल्द ही होने वाला है। लेकिन आज से, फेंटेनाइल से संबंधित सभी पदार्थों पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, और जो लोग इन घातक जहर की तस्करी करते हैं, उन्हें बहुत लंबे समय के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। 

बाइडन पर भी कसा तंज
इस दौरान अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी के लिए उन्होंने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज हम ड्रग डीलरों, मादक पदार्थों के तस्करों और आपराधिक गिरोहों पर करारा प्रहार कर रहे हैं। छह महीने पहले, जब हम सत्ता में आए तो हमें अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बुरा ड्रग संकट विरासत में मिला। उन्होंने (बाइडन) ने कुछ नहीं किया। चार वर्षों तक, जो बाइडन ने हमारी सीमाओं को पृथ्वी के सबसे दुष्ट और क्रूर तस्करों, उनके नेटवर्क के हवाले कर दिया, जिससे हमारे देश में विदेशी ड्रग गिरोहों को बड़े पैमाने पर पैर पसारने का मौका मिल गया।  ट्रंप ने आगे आरोप लगाया कि खुली सीमा नीति के कारण फेंटेनाइल की बाढ़ आ गई, जिससे कानून प्रवर्तन अधिकारियों को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ गया। 

इसे भी पढ़ें- Alaska Earthquake: अलास्का में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई तीव्रता; सुनामी की चेतावनी जारी

क्या होता है फेंटेनाइल ड्रग
बता दें कि फेंटानिल एक सिंथेटिक ड्रग है, जो आमतौर पर पेन किलर के तौर पर इस्तेमाल होती है लेकिन अब इसे नशे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इस ड्रग के ओवरडोज से बड़ी संख्या में लोग खासकर युवा मौत की नींद सो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 में ही अमेरिका में 71,238 लोगों की मौत फेंटानिल ड्रग की ओवरडोज से हुई थी। 
विज्ञापन


इसी साल मार्च में पेश किया गया था सीनेट में विधेयक
बता दें कि अमेरिका में फेंटेनाइल ड्रग की तस्करी को रोकने के लिए इसी साल मार्च में अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पेश किया गया था। विधेयक में मांग की गई थी कि चीन द्वारा नियंत्रित निकाय, जैसे बैंक आदि, जो फेंटानिल ड्रग की तस्करी में शामिल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही विधेयक में अमेरिकी सरकार से मांग की गई थी कि वह ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को ट्रैक करे। यह विधेयक सीनेटर जिम रीस और सीनेटर जीन शाहीन ने पेश किया था। विधेयक पेश करते हुए रीस ने कहा था कि अमेरिका में फेंटानिल की तस्करी का सबसे बड़ा स्त्रोत चीन है और मेक्सिको के ड्रग कार्टेल के जरिए यह ड्रग अमेरिका में सप्लाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन की सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें- US vs Russia: रूस पर ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो भारत पर क्या और कितना होगा असर, कौन से क्षेत्रों पर पड़ेगी मार?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें