फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन की सुरक्षा में बड़ी चूक, तुरंत भेजे गए एफ-16 लड़ाकू विमान

Mon, 30 Mar 2026 07:56 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिगंटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में रविवार को बड़ी चूक हुई। दरअसल एक नागरिक विमान ने फ्लोरिडा के पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन के उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन कर दिया। जिसके चलते तुरंत लड़ाकू विमानों को रवाना करना पड़ा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में रविवार को उस समय भारी चूक हुई, जब एक नागरिक विमान ने राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन के करीब उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया। जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत एफ-16 लड़ाकू विमानों को सुरक्षा के लिए भेजा गया और फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


नागरिक विमान ने एयर फोर्स वन के उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घटी। घटना के चलते अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही रोक दी और नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड के विमानों को तुरंत रवाना कर नागरिक विमानों को रोक लिया गया। हालांकि व्हाइट हाउस ने बताया कि न तो एयर फोर्स वन और न ही राष्ट्रपति ट्रंप को खतरा था। 

NORAD द्वारा जारी बयान के अनुसार, एफ-16 लड़ाकू विमानों ने 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1.15 बजे पाम बीच के ऊपर विमान को रोका। नागरिक विमान ने उस क्षेत्र में लागू अस्थायी उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया था।  इसके बाद नागरिक विमान को तुरंत प्रतिबंधित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान लड़ाकू विमान के पायलट ने नागरिक विमान को संकेत देने और निर्देश देने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनाव
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक नागरिक विमान पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई नियंत्रण टावर से कुछ समय के लिए संपर्क से बाहर हो गया था, लेकिन अंततः संपर्क स्थापित हो गया और विमान की लैंडिंग को रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि ड्रोन की घुसपैठ नहीं हुई और राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन को लेकर कोई चिंता नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें