फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bank Violence: वेस्ट बैंक में CNN टीम से मारपीट के बाद IDF का बड़ा एक्शन, रिजर्व बटालियन को किया निलंबित

Mon, 30 Mar 2026 07:34 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

वेस्ट बैंक में CNN की टीम के साथ मारपीट और हिरासत के मामले में इस्राइली सेना ने कड़ा कदम उठाया है। IDF ने संबंधित रिजर्व बटालियन की सभी ऑपरेशनल गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI/ X (@idfonline)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने वेस्ट बैंक में अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की टीम के साथ मारपीट और हिरासत के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए एक रिजर्व बटालियन की सभी ऑपरेशनल गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई उस घटना के करीब 48 घंटे बाद की गई है, जिसमें सीएनएन की टीम को कथित तौर पर इस्राइली सैनिकों ने रोका, हिरासत में लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

IDF का आधिकारिक बयान
आईडीएफ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस घटना की आंतरिक जांच पूरी कर ली गई है और वरिष्ठ अधिकारियों की सिफारिश पर संबंधित रिजर्व बटालियन को फिलहाल ऑपरेशनल ड्यूटी से हटा दिया गया है। सेना ने यह भी बताया कि बटालियन को अब प्रशिक्षण और अनुशासन सुधार प्रक्रिया से गुजरना होगा, ताकि पेशेवर और नैतिक मानकों को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन


नेटजाह येहुदा बटालियन पर उठते सवाल
जिस बटालियन पर कार्रवाई हुई है, वह नेटजाह येहुदा बटालियन की रिजर्व यूनिट है। यह यूनिट मूल रूप से अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदियों को सेना में शामिल करने के लिए बनाई गई थी, ताकि वे अपने धार्मिक नियमों का पालन करते हुए सेवा कर सकें। हालांकि, हाल के वर्षों में इस यूनिट पर कट्टरपंथी बसावट समूहों से जुड़े लोगों की भर्ती के आरोप भी लगे हैं, जिससे इसकी भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
घटना पिछले सप्ताह वेस्ट बैंक के तैयासिर गांव में हुई, जहां CNN की टीम एक अवैध यहूदी बस्ती से जुड़े हमले के बाद की स्थिति को कवर कर रही थी। इस टीम का नेतृत्व संवाददाता जेरेमी डायमंड कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर मौजूद सैनिकों ने टीम को करीब दो घंटे तक हिरासत में रखा। इस दौरान एक सैनिक ने फोटो जर्नलिस्ट सिरिल थियोफिलस को गले से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, जिससे उनका कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें