फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Travel Ban: 36 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध की तैयारी में ट्रंप, विदेश विभाग के आंतरिक पत्राचार में खुलासा

Mon, 16 Jun 2025 02:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश विभाग के एक आंतरिक पत्राचार के अनुसार, यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी आतंकवादियों से देश की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने एक आदेश जारी कर 12 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने अपनी यात्रा प्रतिबंध नीति का विस्तार करने की योजना बनाई है, जिसमें 36 और देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रभावित देशों की सूची में कई अफ्रीकी, कैरिबियाई और मध्य एशियाई देश शामिल हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश विभाग के एक आंतरिक पत्राचार के अनुसार, यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी आतंकवादियों से देश की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने एक आदेश जारी कर 12 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से हस्ताक्षरित इस पत्राचार में इन 36 देशों के बारे में एक दर्जन चिंताओं का उल्लेख किया गया है। केबल में कहा गया है कि यदि ये देश 60 दिनों के भीतर निर्धारित मानकों और आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते, तो उनके नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले इस पत्राचार की रिपोर्ट दी थी।

ये भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict: 'खामेनेई को मारना चाहता था इस्राइल, ट्रंप ने किया वीटो', अमेरिकी अधिकारियों का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देशों में सरकारें अपने नागरिकों की विश्वसनीय तरीके पहचान नहीं करतीं
विदेश विभाग ने चिंता जताई कि कुछ देशों में सरकारें अपने नागरिकों की विश्वसनीय तरीके पहचान नहीं करतीं। कुछ देशों के पासपोर्ट की सुरक्षा भी संदिग्ध है। इसके अलावा, कुछ देश अपने उन नागरिकों को वापस लेने में सहयोग नहीं करते, जिन्हें अमेरिका से निर्वासित करने का आदेश दिया गया है। कई देशों के नागरिक अमेरिकी वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुक रहे हैं। पत्राचार में यह भी कहा गया है कि कुछ देशों के नागरिक अमेरिका में आतंकवादी गतिविधियों, यहूदी-विरोधी या अमेरिका-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Isarel-Iran: इस्राइली हमलों में अब तक ईरान में 406 लोगों की मौत; IDF ने ऊर्जा, रक्षा मुख्यालयों को बनाया निशाना

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें