फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chip Manufacturing: बाइडन बोले- चिप निर्माण में पुराने रंग में लौट आया है अमेरिका, दो बड़े निवेश का किया जिक्र

Sun, 11 Sep 2022 01:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

तीन दशक पहले तक संघीय निवेश ने चिप निर्माण की लागत घटाने समेत बाजार व इसे एक संपूर्ण उद्योग बनाने में मदद की। नतीजतन, करीब 30 साल पहले, 30 प्रतिशत से अधिक वैश्विक चिप निर्माण अमेरिका में होता था। फिर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी निर्माण क्षेत्र खोखला हो गया।
विज्ञापन
जो बाइडन। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वैश्विक चिप निर्माण उद्योग अपने संयंत्र स्थापित करने के लिए चीन-जापान जैसे देशों के बजाय उनके देश को तरजीह दे रहा है। उन्होंने कहा- चीन, जापान, उत्तर कोरिया और ईयू देश चिप निर्माताओं को आकर्षित करने में अरबों डॉलर निवेश कर रहे हैं लेकिन इस क्षेत्र के उद्योगपति हमारा चुनाव कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें लगता है कि अमेरिका अपने पुराने रंग में लौट आया है और नेतृत्व कर रहा है।

विज्ञापन


बाइडन ने ओहायो के न्यू अल्बानी में ‘इंटेल ग्राउंडब्रेकिंग साइट’ पर देश में इन कंपनियों के दो बड़े निवेश का जिक्र भी किया। इंटेल की नई निर्माण सुविधा की नींव रखे जाने पर उन्होंने कहा, इंटेल यहीं, ओहायो में भविष्य के एक कार्यबल का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस चिप का आविष्कार किया। इसने नासा के चंद्रमा मिशन को संचालित किया। बीच में इस काम में अमेरिकी बाजार ठंडा पड़ा, लेकिन कोरोना काल में इनकी निर्माण लागत बढ़ जाने के कारण उद्योगपति फिर से अमेरिका का रुख करने लगे हैं।

दुनिया का सिर्फ 10 फीसदी चिप निर्माण
तीन दशक पहले तक संघीय निवेश ने चिप निर्माण की लागत घटाने समेत बाजार व इसे एक संपूर्ण उद्योग बनाने में मदद की। नतीजतन, करीब 30 साल पहले, 30 प्रतिशत से अधिक वैश्विक चिप निर्माण अमेरिका में होता था। फिर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी निर्माण क्षेत्र खोखला हो गया। कंपनियों ने खासकर औद्योगिक मध्य पश्चिम से विदेशों में नौकरियां स्थानांतरित कर दीं। इस कारण आज अमेरिका दुनिया का सिर्फ 10 फीसदी चिप निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें