टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला
- फोटो : Rani Banerjee/Facebook
अमेरिका में एक बार फिर से नस्लीय भेदभाव की घटना सामने आई है। ताजा मामला है टेक्सास शहर का जहां चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के एक समूह के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। आरोपी महिला ने गाली देते हुए 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' के नारे भी लगाए। आरोपी महिला बहस के दौरान आक्रामक होते हुए कहा कि मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम भारतीय यहां क्यों आती हो? भारत की तारीफ क्यों कर रही हो? अगर भारत में जीवन इतना अच्छा था, तो तुम यहां क्यों आई? 'आई हेट यू इंडियंस, गो बैक' और इसके बाद महिला मारपीट करने लगी।